राजस्थान चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा दांव! मंत्रिमंडल ने 63 प्रस्ताव किए मंजूर, भूमि आवंटन-नौकरी पर भी हुआ फैसला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 09:35 AM IST

मंत्रिमंडल ने कोरोना के चलते अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दिए जाने के लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राजस्थान मंत्रिमंडल ने 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें 200 से अधिक सामाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटित करना, कोरोना से अनाथ बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देना, कन्हैयालाल हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करने वाले दो युवकों को सरकारी नौकरी देना तथा राजकीय कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर बढ़ाने और वेतन विसंगतियों को दूर करना शामिल है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। (फाइल)

बुधवार (20 सितंबर, 2023) शाम मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश में शैक्षणिक उत्थान और सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए 200 से अधिक सामाजिक संस्थाओं को छात्रावास, वृद्धाश्रम, सामुदायिक केन्द्र एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए रियायती दर भूमि आवंटित करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

End of Feed