अशोक गहलोत हुए घायल, बाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट, दायें पैर के अंगूठे का निकल गया नाखून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 11:58 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गयी और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया। हालांकि इलाज के बाद घर लौट आए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम की सलाह दी है।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को गुरुवार को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया। पैरों में चोट लगने के बाद यहां सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा के अनुसार उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया और दाहिने पैर के अंगूठे में भी चोट आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इलाज के बाद गहलोत घर लौट आए हैं और डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।

Rajasthan CM Ashok Gehlot Injured

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हुए घायल (तस्वीर-फेसबुक)

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठीक हैं और आवास लौट आए हैं। शर्मा ने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है। उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मुख्यमंत्री को चोटें कैसे लगीं।

End of Feed