Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इन मुख्यमंत्रियों ने किया सबसे लंबा राज, कोई 16 दिन तो कोई CM रहा 17 साल

Rajasthan Assemblly Election 2023- राजस्थान की राजनीति लंबे समय से कांग्रेस के अशोक गहलोत और बीजेपी की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के इर्द गिर्द घूमती रही है। इस राज्य की जनता ने 1998 से लेकर आजतक किसी पार्टी को लगातार बहुमत नहीं दिया। तो जानते हैं कि आखिर किसे हर पांचवे साल मौका मिलता रहा है।

Rajasthan Assemblly Election 2023: क्षेत्रफल के लिहाज से भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस पार्टी ने तमाम अंतर्कलह के बीच सरकार चलाई। मुख्यमंत्री बनने की चाहत लिए सियासी खिलाड़ी अशोक गहलोत और सचिन पायलट में आपसी तकरार का दौर भी जारी रहा। इस बीच बीजेपी अपने लिए संभावना तलाशती रही, लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी और कांग्रेस ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस बार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी ताकत झोक दी है। परिणाम आने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि आखिर किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा। आज जानते हैं कि राज्य में लंबे समय तक वसुंधरा राजे सिंधिया और अशोक गहलोत के अलावा किन मुख्यमंत्रियों ने राज्य की बागडोर संभाली।

Rajasthan Assemblly Election 2023

राजस्थान के सीएम

राजस्थान की राजनीति का इतिहास

आपको बता दें कि राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में है। इस राज्य की सीमाएं पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा और उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात से लगती हैं। इस राज्य का सियासी पारा हमेशा हाई रहता है। यहां की राजनीति लंबे समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत और बीजेपी की वसुंधरा राजे के ईर्द गिर्द घूमती रही है। इस राज्य के लोगों ने 1998 से लेकर अबतक किसी पार्टी को लगातार बहुमत नहीं दिया। तो जानते हैं कि आखिर फिर किसे हर पांचवे साल मौका मिलता रहा है।

मोहनलाल सुखाड़िया का कार्यकाल था सबसे लंबा

राजस्थान में अबतक का सबसे लंबा कार्यकाल चलाने वाले मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के मोहनलाल सुखाड़िया थे। सुखाड़िया महज 38 साल की उम्र में सीएम पद पर विराजमान हो गए थे। उन्हें 1954 से 1971 तक राजस्थान का मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ।

16 दिन के सीएम हीरा लाल देवपुरा

कांग्रेस पार्टी के ही हीरा लाल देवपुरा सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहे। उन्हें 7 वीं विधानसभा में महज 16 दिन सीएम पद की कुर्सी नशीब हुई।

ये नेता राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। इनमें से कईयों को कई बार राज करने का मौका मिला।

हीरा लाल शास्त्री 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक पहले मुख्यमंत्री रहे। ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

End of Feed