Rajasthan News: REET Paper Leak को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन जगहों पर की छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 01:04 PM IST

Reet Paper Leak: राजस्थान में ED ने पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में दिल्ली और राजस्थान की पांच-पांच टीमें मिलकर राजस्थान के दस ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। हालांकि, इस छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।

ED Raid In Rajasthan: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह मामला रीट पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी दस टीमें मिलकर कर रही हैं। मंगलवार की सुबह से ED राजस्थान के दस ठिकानों पर छापेमारी कर दस्ता तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। हालांकि, राजस्थान के दस ठिकानों पर जो कार्रवाई हो रही हैं, उसमें दिल्ली की टीमें भी शामिल हैं। कथित तौर पर इस कार्रवाई में जयपुर और दिल्ली की पांच-पांच टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

Rajasthan News: REET Paper Leak को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन जगहों पर की छापेमारी

Rajasthan News: REET Paper Leak को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन जगहों पर की छापेमारी (Pic: BCCL)

REET Paper Leak से जुड़ा है मामला

दरअसल, कथित तौर पर रीट पेपर लीक (REET Paper Leak) मामले को लेकर ईडी (ED) ने मंगलवार की सुबह राजस्थान में करीब दस ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। जयपुर, नागौर, डीडवाना, सहित कई जगहों पर ईडी छापेमारी में जुटी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, कलाम कोचिंग पर छापेमारी के दौरान ईडी को बड़ी संख्या में पैसे के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

End of Feed