Jaipur News: जल संरक्षण की ओर बड़ा कदम, स्थानीय लोगों ने भाटावाला तालाब को दिया नया जीवन; बारिश में अब नहीं होगा जलभराव

जयपुर में सोमवार को स्थानीय निवासियों ने गुलमोहर गार्डन के पीछे स्थित भाटावाला तालाब की सफाई की। यह पहल वंदे गंगा जल संरक्षण जन सहयोग अभियान के तहत की गई। तालाब की सफाई के साथ ही इसे गहरा करने का काम भी किया गया। जिससे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके।

Jaipur News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन सहयोग अभियान के तहत सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यहां गुलमोहर गार्डन के स्थानीय निवासियों ने भाटावाला तालाब की सफाई की। साथ ही तालाब को गहरा करने का काम भी किया गया। जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि इससे आम लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

AI (2)

स्थानीय लोगों ने की तालाब की सफाई (AI Image)

जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा

दरअसल गुलमोहर गार्डन क्षेत्र में बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या होती है। यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों और घरों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या का निपटारा करने के लिए गुलमोहर गार्डन के पीछे बने तालाब की खुदाई की गई। इससे न सिर्फ बारिश का जल तालाब में एकत्रित होगा बल्कि भूगर्भीय जल स्तर भी रिचार्ज होगा, जिससे जल संकट की स्थिति में भी सुधार आएगा।

End of Feed