Jaipur News: महिला को घसीटते ले गए चोर, पर्स लूटने के चक्कर में गिराया सड़क पर; फिर हो गए फरार

जयपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला लेक्चरर को लूट लिया। पर्स छीनने की कोशिश में बदमाशों ने धक्का मारकर महिला को सड़क पर गिरा दिया। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बाइक सवार लुटेरों की करतूत कैद हो गई।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में दिन दहाड़े बाइक पर सवार बदमाशों ने एक महिला लेक्चरर अनामिका सिंह से पर्स स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे बेखौफ बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और सड़क पर जा रही महिला को शिकार बना लेते है।

Jaipur crime

पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, हुए फरार

चोटिल होने के बाद भी महिला ने किया पीछा

चोरों ने चोरी को अंजाम देने के लिए महिला को सड़क पर घसीटा। पैरों में चोट लगने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए महिला ने बदमाशों का पीछा किया। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। शोर मचाकर पीछा करने के दौरान मौके पर मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। तेज रफ्तार बाइक पर बदमाश तेजी से फरार हो गए। लूट की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लूटे गए पर्स में करीब 10 हजार रुपए और ओरिजनल डॉक्यूमेंट रखे थे।

End of Feed