New Year Celebration in Jaipur : राजधानी जयपुर में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने शनिवार शाम के लिए खास इंतजाम किए हैं। राजधानी में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, क्लब व पबों में होने वाले न्यू ईयर के जश्न को लेकर रात में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट की ओर से दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
इसे लेकर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अजयपाल लांबा व कैलाश बिश्नोई को शनिवार शाम को शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क्राउड वाली जगहों जैसे होटल, क्लब व पबों के आस-पास बॉडी ऑन कैमरा व ब्रेथ एनालाइजर टीमें तैनात की जाएंगी। वहीं नशे में उत्पात करने वाले लोगों की निगरानी के लिए बॉडी ऑन कैमरा की 50 टीम टीमें तैनात की जाएंगी।
