Missile Misfire: राजस्थान में गलती से फायर हो गई तीन मिसाइल, आसमान में हुआ जोरदार धमाका; पोकरण फायरिंग रेंज की घटना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2023, 10:45 PM IST

Missile Misfire: राजस्थान में सेना के अभ्यास के दौरान तीन मिसाइल के गलती से लॉन्च हो जाने का मामला सामने आया है। मिसाइल मिस फायर होते ही हवा में उड़ी और दूर जाकर फट गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सैन्य अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Missile Misfire: राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में तीन मिसाइल गलती से फायर हो जाने की खबर है। यहां सेना अभ्यास कर रही थी, जिसके दौरान यह घटना घटी है। दो मिसाइल का मलबा मिल गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इस घटना के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं।

missile mis fire

जैसलमेर में गलती से चली मिसाइल

कहां जाकर गिरी

जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को सेना के अभ्यास के दौरान तीन मिसाइलें मिसफायर हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार मिस फायर होने के बाद मिसाइल अलग-अलग जगहों पर जैसलमेर में ही गिरी हैं। ये मिलाइल जमीन से हवा में मार करने वाली थी। हालांकि कौन सी मिसाइल मिस फायर हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed