अजमेर में मासूम के साथ दरिदंगी.. रेलवे स्टेशन पर परिवार संग सो रही बच्ची का अपहरण, GRP को लहुलूहान हालत में मिली

अजमेर में रेलवे स्टेशन पर एक 11 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी। तभी देर रात अज्ञात बदमाश ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दरिदंगी की। पुलिस को बच्ची लहुलूहान हालत में मिली है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं।

Ajmer Minor Rape: राजस्थान के अजमेर में एक 11 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। तभी अज्ञात बदमाश सोती हुई बच्ची को वहां से उठा ले गए। जब परिवार को बच्ची के गायब होने के बारे में पता चला तो उन्होंने जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बच्ची लहुलूहान हालत में यार्ड में खड़ी गाड़ी के डिब्बे में मिली। बच्ची को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ajmer GRP Police

रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ दरिदंगी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित बच्ची मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ अजमेर में दरगाह जियारत के लिए आई थी। जिसके बाद परिवार के लोग अपने गांव वापस लौटने के लिए ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने वाले थे। वे लोग रात में प्लेटफॉर्म पर ही सो गए। तभी देर रात सोती हुई बच्ची का अपहरण हो गया। पुलिस को बच्ची बदहवास हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

End of Feed