मौसम विभाग की चेतावनी, होली के दिन यहां होगी में बारिश और ओलावृष्टि

  • Agency by: IANS
  • Updated Mar 6, 2023, 11:45 PM IST

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि होली के दिन राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि होगी। साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

जयपुर: मौसम विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी कर बुधवार को होली के दिन राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से तीन दिनों तक 28 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया और कहा कि बारिश और ओलों के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

rain on holi

होली के दिन राजस्थान मे होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार सोमवार को ही उदयपुर व कोटा संभाग में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बादल और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग के अलावा बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगे। होली पर बुधवार को अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

End of Feed