Rajasthan में बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल, जानिए किस शहर में गिरा कितना पानी

Rajasthan Rain Update: राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

Rajasthan Rain Update: उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे के दौरान भी मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश अजमेर, जैसलमेर व भोपालगढ़ में 14—14 मिलीमीटर दर्ज की गई।

End of Feed