Kota Accident: कोटा में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

Kota Road Accident: कोटा में एक मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

Kota Accident: राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Accident News

कोटा में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

कब हुई मिनी बस हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस अपने आगे चल रहे ट्रक से जा कर टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

End of Feed