Udaipur Violence: उदयपुर में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव; कई वाहन आग के हवाले

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाकूबाजी की घटना में छात्र घायल।
  • आईसीयू में भर्ती है घायल छात्र।
  • हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन।

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

Udaipur Violence

घटनास्थल की तस्वीर।

घायल छात्र आईसीयू में भर्ती

पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती घायल छात्र हिंदू है, जबकि आरोपी मुस्लिम है। घटना के तुरंत बाद हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

End of Feed