Alwar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कावंड़ियो का ट्रक, 2 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल

राजस्थान के अलवर में बुधवार सुबह कांवड़ यात्रा के जुलूस में डीजे ट्रक 11,000 किलोवोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। वहीं बिजली विभाग के एक लाइनमैन को भी निलंबित किया गया है।

Alwar Accident News: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगांव में बुधवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ यात्रा के जुलूस में डीजे ट्रक के 11,000 किलोवोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू जाने के कारण करंट फैल गया, जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Alwar Accident

अलवर में दर्दनाक हादसा (PC-ANI)

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार मृतकों की पहचान गोपाल (22) पुत्र लालाराम और सुरेश (40) पुत्र कजोड़ी राम के रूप में हुई है। दोनों मृतक दोनों बीचगांव निवासी हैं। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 6:08 बजे हुआ, जब कांवड़िए हरिद्वार से लौटकर बीचगांव के सरकारी स्कूल से भोले बाबा के मंदिर की ओर जुलूस निकाल रहे थे। डीजे पर भजनों की धुन बज रही थी और सैकड़ों लोग नाच रहे थे। तभी डीजे ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट जमीन पर फैल गया।

End of Feed