कोटा में एक और आत्महत्या... NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

FEED ID:\NB-Content\25 may\KOTA SUCIDEकोटा में नीट की एक छात्रा ने रविवार को पीजी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान जम्मू कश्मीर की रहने वाली जीशान के तौर पर हुई है। वह नीट की तैयारी के लिए एक साल पहले कोटा आई थी। हालांकि वह किसी कोचिंग की रेगलूर स्टूडेंट नहीं थी, बल्कि लाइब्रेरी में जाकर पढ़ती थी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण अभी आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा शहर से एक और छात्रा की सुसाइड की खबर सामने आई है। नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने रविवार को पीजी के कमरे में फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्ट होगा।

Kota suicide

कोटा में एक छात्रा ने की आत्महत्या

जम्मू कश्मीर से आई कोटा

मृतक छात्रा की पहचान जम्मू-कश्मीर की रहने वाले जीशान के रूप में हुई है। वह एक साल पहले ही कोटा आई थी और नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी। छात्रा महावीर नगर इलाके में पीजी में रह रही थी। महावीर नगर पुलिस थाने के एएसआई छोटूलाल ने बताया कि घटनास्थल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का गेट अंदर से बंद मिला, जिसे खोलने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। कमरे में छात्रा फंदे पर लटकी हुई पाई गई। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed