जैसलमेर: पाक हिंदू विस्थापितों को हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, टीना डाबी ने की प्रेस कांफ्रेंस, जानिए क्या कहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 05:27 PM IST

टीना डाबी ने कहा कि जिन्हें नागरिकता नहीं मिली है उनके लिए जगह चिन्हित करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल रैन बसेरों में आप की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Tina Dabi on Pak Hindu Migrants: जैसलमेर में पाक हिंदू विस्थापितों को हटाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले टीना ने पाक विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। टीना डाबी ने कहा कि इस मामले में सूचना का अभाव रहा, आपसी समझ की भी कमी रही। लेकिन बातचीत में प्रभावितों ने अपनी सहमति जताई है। आपकी मांग पर ध्यान देते हुए आज आदेश निकाल देंगे। जगह चिन्हित कर आपको जगह देने की कोशिश करेंगे।

Tina Dabi

पाक हिंदू विस्थापितों को हटाने के मामले ने पकड़ा तूल

टीना डाबी ने कहा कि ऐसे पाक विस्थापित जिन्हें नागरिकता मिल चुकी है, उन्हें जगह देने का प्रावधान है और हम काम भी कर रहे हैं। लेकिन जिन्हें नागरिकता नहीं मिली है उनके लिए जगह चिन्हित करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल रैन बसेरों में आप की व्यवस्था कर दी जाएगी। आप वापस उन जगहों पर कब्जा नहीं करेंगे, यह आपने सहमति दी है। उसके लिए आपका धन्यवाद।

End of Feed