Jaipur Waterlogging Helpline: गली या सड़क पर पानी भर जाए तो यहां करें शिकायत

राजस्थान की राजधानी जयपुर राजे-रजवाड़ों की धरती है। लेकिन आज इस गुलाबी नगरी में बरसात के दिनों में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने कुछ हेल्पलाइन नंबर दिए हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है। ताकी आपको गंदे पानी से होकर न गुजरना पड़े।

गुलाबी शहर जयपुर में सबकुछ गुलाबी यानी अच्छा-अच्छा ही हो यह जरूरी तो नहीं। यह भी एक पुराना शहर है और इसकी भी कई पुरानी समस्याएं हैं। जिनमें से एक है बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भरना। जलजमाव यानी बारिश, नाले या सीवर का पानी जमा होने पर उसकी निकासी के लिए लोगों को पड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती है। लेकिन अब नहीं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं जयपुर में जलजमाव यानी वाटरलॉगिंग की समस्या से निजात दिलाने वाली हेल्पलाइन।

Jaipur Waterlogging Helpline Number.

जयपुर में वाटरलॉगिंग की शिकायत के लिए Helpline Number

जलजमाव की शिकायत कहां करें, Helpline Number क्या है?

राजस्थान एक शुष्क प्रदेश है। जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के तमाम इलाकों में बहुत कम बारिश होती है। लेकिन जयपुर पूर्वी राजस्थान में आता है और यहां अच्छी बारिश देखने को मिलती है। अच्छी बारिश के साथ हर साल मानसून में यहां पर जलजमाव की समस्या भी देखने को मिलती है। अच्छी बारिश के चलती नाले-नालियां और सीवर ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे सड़कें तालाब बन जाती हैं। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) यानी JMC-Greater ने टोलफ्री नंबर (Toll-free Helpline Number) जारी किया है। जलजमाव के लिए जयपुर में Helpline Number 14420 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बाद आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होगा।

End of Feed