Jaipur News: दो शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन लोन देने के नाम पर करते थे ठगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:47 PM IST

Jaipur News: ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान फेक आई कार्ड के जरिए खरीदी हुई दर्जनों सिमकार्ड बरामद की हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी पहले कम ब्याज पर लोन देने के नाम पर फंसाते थे शिकार को
  • झांसे में आए लोगों को करवाते थे एक एप डाउनलोड
  • ठगी के शिकार हुए लोगों को ब्लैकमेल कर ऐंठते थे रुपए

Jaipur News: राजधानी जयपुर की गलता गेट थाना पुलिस ने ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान फेक आई कार्ड के जरिए खरीदी गई दर्जनों सिमकार्ड बरामद किए हैं। बहरहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि, आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Jaipur News

जयपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को किया अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के मुताबिक, अक्टूबर महीने में इमरान मोहम्मद ने गलता गेट थाने में मामला दर्ज करवाया था कि, उसे ऑनलाइन लोन देने के नाम पर साइबर ठगों ने उसके मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवाकर उसके साथ ठगी कर ली। इसके अलावा पीड़ित ने आरोप लगाया था कि, उससे रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर उसके फोटो एडिट कर न्यूड फोटो बना बदनाम करने की धमकी दी गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश कर उन्हें दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है।

End of Feed