Jaipur: राजस्थान की जिस नेशनल पार्क में सोनिया गांधी ने मनाया बर्थ-डे, उसकी खासियत जान हैरान होंगे आप

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 06:38 PM IST

Jaipur: सोनिया गांधी गुरुवार को प्रातः ही चोपर से रणथंभौर पहुंच गईं थी। जबकि प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सुबह रणथंभौर पहुंची। इधर, राहुल गांधी बूंदी जिले में भारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर गुरुवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंचे। पूरा गांधी परिवार यहां के एक निजी होटल में ठहरा है। 37 साल बाद एक बार फिर से समूचा गांधी परिवार रणथंभौर पहुंचा है, इस दौरान सोनिया गांधी ने पुरानी यादों को ताजा किया व कुछ पल के लिए वे भावुक हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 37 साल बाद एक साथ पूरा गांधी परिवार पहुंचा रणथंबौर
  • जंगल सफारी के दौरान बाघ देख कर रोमांचित हुई गांधी फैमिली
  • प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रीमति गांधी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई

Jaipur: कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी अपने 76वें बर्थडे पर राजस्थान के टाइगर रिर्जव रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। इससे पहले गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनावों के आए नतीजों के बाद व भारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सहित पूरा गांधी परिवार गुरुवार शाम को ही यहां पहुंच गया था। बता दें कि, गुरुवार शाम की पारी में सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रणथंभौर वन्यजीव उद्यान में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया।

Jaipur News

राजस्थान के रणथंभौर स्थित शेरगढ़ हैलीपेड पर सोनिया गांधी का चोपर उतरते हुए

इस दौरान तीनों ने मलिक तालाब की पाल पर बाघिन सहित गूलर तलाई पर नर बाघ की अठखेलियों देखकर रोमांचित हुए। बता दें कि, 37 साल बाद एक बार फिर से समूचा गांधी परिवार रणथंभौर पहुंचा है, इस दौरान सोनिया गांधी ने पुरानी यादों को ताजा किया। इसके बाद गांधी परिवार जोगी महल पहुंचा। गौरतलब है कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी रणथंभौर प्रवास के दौरान जोगी महल में ही रूके थे। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ठंड अधिक होने के कारण गांधी परिवार जंगल सफारी पर नहीं निकला। अब कयास ये लगाया जा रहा है कि, शाम की पारी में वे वन भ्रमण पर निकलेंगे। वहीं रणथंभौर स्थित एक निजी होटल में श्रीमति गांधी बेटे राहुल व बेटी प्रियंका समेत कुछ चुनिंदा मेहमानों के संग अपना 76वां बर्थडे मनाएंगी।

End of Feed