केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह का निधन, चार माह पहले बने थे जुड़वा बच्चों के पिता

उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह का दुखद निधन हो गया। सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होकर वे नागरिक उड्डयन में सेवा दे रहे थे। चार महीने पहले ही पिता बने राजवीर सिंह के परिवार पर यह हादसा किसी पहाड़ जैसे दुख से कम नहीं है।

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह का दुखद निधन हो गया। सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होकर वे नागरिक उड्डयन में सेवा दे रहे थे। चार महीने पहले ही पिता बने राजवीर सिंह के परिवार पर यह हादसा किसी पहाड़ जैसे दुख से कम नहीं है। उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के शास्त्री नगर निवासी पायलट राजवीर सिंह का निधन हो गया।

Pilot Rajveer Singh Died in Helicopter Crash

पायलट राजवीर सिंह का निधन

यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला रहा, लेकिन सबसे ज्यादा दर्दनाक मंजर राजवीर सिंह के परिवार के लिए बन गया। राजवीर सिंह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के महुआ इलाके से ताल्लुक रखते थे। वह हाल ही में, चार महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे, लेकिन इन मासूम बच्चों के सिर से अब पिता का साया उठ गया है। उनके परिवार पर यह दुख किसी पहाड़ से कम नहीं है।

End of Feed