Jaipur में नाबालिग से दरिंदगी! आरोपी मौके से फरार, फिर आगे क्या हुआ? जानिए

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:43 PM IST

Jaipur Rape Case: 16 वर्षीय नाबालिग एक दुकान से पेन लाने गई थी। इस बीच पीड़िता के घर के बाहर निकलते ही आरोपी युवक उसे धमका कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गया व बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने के कोशिश की। जब पीड़िता ने शराब पीने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक युवक ने धमकी देकर किया नाबालिग से बलात्कार
  • पहले आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की
  • शराब पीने से इनकार करने पर कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी

Jaipur Rape Case: राजस्थान में नाबालिग के साथ दुश्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दुकान पर पेन खरीदने गई नाबालिग के साथ एक युवक ने धमकी के बल पर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना गांव विजयपुर की है। पुलिस के मुताबिक, एक 16 वर्षीय नाबालिग सोमवार शाम को गांव में स्थित एक दुकान से पेन लाने गई थी। इस बीच पीड़िता के घर के बाहर निकलते ही आरोपी युवक ने उसे धमका कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गया व बलात्कार किया।

Jaipuir news

दुकान पर पेन खरीदने गई नाबालिग से युवक ने धमकी देकर किया बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विजयनगर एसएचओ हमेरलाल के मुताबिक, इससे पहले आरोपी पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश कर रहा था। जब पीड़िता ने शराब पीने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। जिससे वह जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपी घर के ताला जड़ चाबी को अंदर फेंकर कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं गांव में तनाव की स्थिति हो गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए व पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगरार डीएसपी झाबरमल भी मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली।

End of Feed