Jaipur: जयपुर रेलवे स्टेशन की पूरी सूरत बदलने जा रही है। इस स्टेशन को देश के बेस्ट स्टेशनों की तर्ज पर डेवलप करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने 717 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह जानकारी खुद रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने हालही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि जयपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। इस स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू दिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दो से तीन माह के अंदर ही डेवलपमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस स्टेशन को सभी तरह के उच्च सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह कई सुविधाएं मिलेंगी।
डेवलपमेंट होने के बाद ऐसे दिखेगा जयपुर रेलवे स्टेशन
जयपुर रेलवे स्टेशन के डवलपमेंट की जानकारी देते हुए एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि, स्टेशन का डिजाइन तैयार हो गया है। सबसे पहले स्टेशन पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर अन्य सुविधाओं का विकास होगा। नया भवन तीन मंजिल का होगा। यहां पर यात्रियों को रेस्टोरेंट से लेकर शॉपिंग तक की सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन को बनाते समय इसकी सुंदरता और हरियाली का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए अब ज्यादा स्पेस मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार स्टेशन को अपग्रेड करने की प्रक्रिया इसी साल शुरू होगी और इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
