Jaipur News: कृपया ध्यान दें! राजधानी के इन इलाकों में 8 घंटे नहीं आएगा पानी, महकमे ने बताई ये वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:12 PM IST

Jaipur: गुरुवार को अमानीशाह स्थित पंप हाउस में पानी की टंकी का सफाई कार्य होने के चलते शहर के कई इलाकों में पेयलज आपूर्ति बाधिक रहेगी। इससे शहर के एक चौथाई हिस्से के वाशिंदो को परेशानी होगी। सफाई कार्य गुरुवार को प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। 30 सितंबर को पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अमानीशाह स्थित पंप हाउस में मौजूद पानी की टंकी का सफाई कार्य होगा
  2. गुरुवार को कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक वाटर रहेगी सप्लाई बंद
  3. राजधानी के एक चौथाई हिस्से के लोग होंगे इससे प्रभावित

Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये खबर जानना बहुत जरूरी है। शहर में कल यानी की 29 सितंबर को कई हिस्सों में पेयजल संकट रहेगा। अपनी जरूरत का पानी आज ही स्टोर कर लें। पीएचईडी के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अमानीशाह स्थित पंप हाउस में मौजूद पानी की टंकी का सफाई कार्य होने के चलते शहर के कई इलाकों में पेयलज आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके चलते शहर के मुरलीपुरा, शास्त्री नगर व विद्याधर नगर आदि इलाके के वाशिंदो को परेशानी होगी।

25

जयपुर में 8 घंटे नहीं आएगा पानी, ये इलाके होंगे प्रभावित।

जलदाय विभाग के एसई शुभांशु दीक्षित के मुताबिक, इमानीशाह पंपिंग स्टेशन पर मौजूद साढ़े तेरह एमएलडी की टंकी की सफाई का कार्य होगा। जिसके चलते इस फीडर से जुड़े कई इलाकों में आठ घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। एसई के मुताबिक सफाई कार्य गुरुवार को प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि, जरूरत वाले इलाकों में टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे पानी की कमी का प्रभाव लोगों पर कम किया जा सके।

End of Feed