Jaipur: राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित बने सिटी पार्क में अब वाॅक के लिए प्रवेश शुल्क चुकाना होगा। बता दें कि, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की ओर से इसके लिए 20 रुपए का चार्ज निर्धारित किया गया है और ये चार्ज 9 मार्च को लागू होगा। हालांकि इसमें राहत वाली बात ये है कि, प्रातः काल में यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए प्रवेश 9 बजे तक फ्री रहेगा।
जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में 9 मार्च से लगेगी एंट्री फीस (सांकेतिक तस्वीर)
अब तक यहां पर सीरियलों, फिल्मों व प्री-वेड शूट करने वालों को भी अब चार्ज देना होगा। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त पवन अरोड़ा के मुताबिक, सिटी पार्क में रोजाना करीब 25 से 30 हजार लोग आते हैं। पार्क की खूबसूरती बरकरार रहे व इसका आकर्षण विश्व स्तर का हो इसके लिए देखभाल जरूरी है। यही वजह है कि, अब 9 मार्च से पार्क में आने वाले हर व्यक्ति से चार्ज वसूला जाएगा।
