Jaipur News: जयपुर में आज यानी 19 जून को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधि के अलावा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। जिसमें अधिकारी आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
जयपुर न्यूज
जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य
इस जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य सचिव या प्रभारी सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के सभी उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस जनसुनवाई में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। यह कार्यक्रम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
जनसुनवाई कार्यक्रम से पहले बैठक
कार्यक्रम के शुरू होने से पहले जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक भी होगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले से दर्ज जन अभियोग मामलों पर चर्चा की जाएगी और उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिसमें समिति में दर्ज मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
