Jaipur News: जयपुर में गुरुवार रात मालिक समझकर गफलत में तीन बदमाशों ने कार चालक का किडनैप कर लिया। सेंट्रल पार्क से अपहरण करने का बाद ड्राइवर के पैर में गोली मार दी। बदमाशों ने 25 किमी दूर बगरू टोल के पास लहूलुहान हालत में ड्राइवर को फेंक दिया। ड्राइवर को गोली मारने के बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। जयपुर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
जयपुर में बदमाशों ने कार चालक को गोली मारी, कार लेकर हुए फरार (प्रतीकत्मक तस्वीर)
बता दें कि, पुलिस बदमाशों के पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने वारदात के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
चलती कार में मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि वैशाली नगर निवासी अरविंद के पैर में गोली मार दी गई है। वह एनर्जी सेक्टर में काम करने वाले नवीन सिंघल की कार के ड्राइवर है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नवीन रोज की तरह शाम को सेंट्रल पार्क में घूमने गए हुए थे। रात करीब 8 बजे नवीन पार्क में टहल रहे थे और ड्राइवर अरविंद गेट के बाहर कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन बदमाश गलती से मालिक नवीन समझकर ड्राइवर अरविंद का अपहरण कर ले गए। रास्ते में इधर-उधर गाड़ी से घुमाने के दौरान अजमेर रोड की तरफ कार समेत उसे लेकर चले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चलती कार में ही ड्राइवर अरविंद के पैर में गोली मार दी।
गलतफहमी होने का पता चलने पर कार से बाहर फेंका
बता दें कि, मालिक नवीन की जगह ड्राइवर अरविंद का किडनैप करने का पता चलने पर बदमाशों ने उसे रात करीब 10 बजे बगरू टोल के पास लहूलुहान हालत में फेंक दिया। इसके बाद कार को लूट ले गए। राहगीरों की सहायता से अरविंद ने मालिक नवीन से संपर्क कर घटना के बारे में बताया। अशोक नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की मदद से अरविंद को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एसएमएस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
