Jaipur Weather Update: जनवरी के पहले सप्ताह में नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, गलन वाली ठंड ढाहेगी सितम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:54 PM IST

Weather Information: जयपुर में बीते दिनों से मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। लोग ठंडी में ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। जयपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों का पारा भी आने वाले दिनों में लुढ़कने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी कोल्ड डे की चेतावनी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह से घने कोहरे के साए में लिपटा रहा शहर
  • सड़कों पर आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी
  • अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

Jaipur News: जयपुर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह जयपुर में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और संभाग के जिलों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कोहरे से सड़कों पर जहां लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं सर्द हवाओं के चलने से जयपुर में पारा गिरा है। शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Jaipur Weather News

जयपुर में आने वाले दिनों में और सताएगी ठंडी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, बीते दिनों की अपेक्षा जयपुर में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार से शहर में उत्तरी सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने और 2-3 जनवरी से तापमान और गिरने की संभावना व्यक्त की है। जनवरी के आने वाले दिनों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का दौर शुरू हाने का अनुमान भी जताया जा रहा है।

End of Feed