Jaipur News: स्कूल वैन ड्राइवर की घिनौनी करतूत, साथियों संग मिल छात्रा के साथ किया गैंगरेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 08:25 PM IST

राजस्थान के जयपुर में एक 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्ची के स्कूल ड्राइवर पर साथियों के साथ मिलकर रेप करने के आरोप लगे हैं।

जयपुर: राजस्थान में महिलाओं-बेटियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। अब स्कूल की वैन ड्राइवर पर आठ साल की बच्ची से रेप और उसके साथियों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Gang Rape With innocent School Girl

फाइल फोटो

स्कूल प्रशासन ने आरोपी का दिया साथ

पीड़ित के पिता ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि इस पूरी घटना में स्कूल प्रशासन ने भी दबाने की कोशिश की। फिलहाल झोटवाड़ा थाना पुलिस ने वैन ड्राइवर अब्दुल मजीद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेप करने से पहले किए ये घिनौने काम

आरोप है ड्राइवर ने बच्ची को पहले बुर्का पहनाया फिर उस पर फूल बरसाए और नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इस बात को किसी से साझा न करने के लिए पीड़ित बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, स्कूल प्रशासन भी मामले को दबाने के लिए समझौता करवाना चाहता था। बहरहाल, महिला आयोग के हस्तक्षेप से झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

End of Feed