Video: जयपुर में दिनदहाड़े दूल्हा-दुल्हन का हुआ अपहरण, कार में खींच ले भागे बदमाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 10:02 PM IST

राजस्थान में एक कपल का अपहरण कर लिया गया है। इस कपल ने नौ दिन पहले ही शादी की थी। दोनों काफी समय से प्रेम संबंध में थे, जिसके बाद उन्होंने 10 मार्च को शादी कर ली थी। अब 19 मार्च को उनका अपहरण कर लिया गया है।

जयपुर में दूल्हा दुल्हन के अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही फ़िल्मी स्टाइल में नव दंपति को बदमाश जबरन उठा ले गए। युवक और युवती ने 10 मार्च को ही लव मैरिज की थी, लेकिन लड़की पक्ष इस शादी से नाखुश था। अपहरण के बाद लड़के के पिता की ओर से थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के जमवारामगढ़ का रहने वाला 22 वर्षीय पृथ्वीराज और डोडाका डूंगर की रहने वाली 21 वर्षीय पूजा योगी ने 10 मार्च को लव मैरिज की थी। 19 मार्च की दोपहर में लड़की पूजा योगी के परिवार वाले दोनों पति-पत्नी को गाड़ी में उठाकर ले गए।

End of Feed