Jaipur : राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक राहत भरी खबर है। खासकर परकोटे में बसे लोगों को अब जल्द दूषित पेयजल की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। जलदाय विभाग की ओर से परकोटे के भीतर बरसों पुरानी जर्जर हो चुकी पाइप लाइन बदलने की तैयारी की जा रही है। जलदाय विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल ने पेयजल आपूर्ति को लेकर विचार विमर्श किया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक परकोटे के भीतर वाले इलाकों में 642 किमी पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। पीएचइडी के सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक आगामी दिनों में फील्ड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों व महकमे के अधिकारियों से साथ पानी की गुणवत्ता व जेजेएम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि जयपुर में 642 किमी, अजमेर में 150 किमी, कोटा में 262 किमी, भरतपुर में 206 किमी व बूंदी में 150 किमी पुरानी व जर्जर पाइप लाइन चिन्हित की गई है। जिसमें से धौलपुर में 73 किमी, कोटा में 91,भरतपुर में 130 किमी, किमी, बूंदी में 86 किमी व डूंगरपुर में 50 किमी पाइप लाइन बदली जाएगी।
जयपुर परकोटे के भीतर वाले इलाकों में डलेगी नई पाइपलाइन। (सांकेतिक तस्वीर)
