Jaipur Accident: हाईटेंशन तार की चपेट में आई मजदूरों से भरी बस, करंट फैलने के बाद लगी आग; दो की मौत

जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित मनोहरपुर थाना इलाके एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट फैल गया और आग लग गई। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें 5 लोगों की हालत नाजुक है।

Jaipur Accident: जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे बस में करंट फैल गया और आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। जिनमें से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दमकल टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया।

Jaipur accident

जयपुर में दर्दनाक हादसा

ईंट भट्टे पर मजदूरों के साथ आई थी बस

यह हादसा जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में टोडी गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed