Jaipur: नकली शराब की 4 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, इतने खाकी वाले नपे, ये है पूरी रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 01:55 PM IST

Jaipur: पुलिस ने अवैध शराब की चार फैक्ट्रियों पर रेड की कार्रवाई कर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां केमिकल, मिथाइल एल्कोहल व स्प्रीट से जहरीली शराब बन रही थी। चारों फैक्ट्री अशोक चौधरी और रवि बालोत मीणा ऑपरेट कर रहे थे। फिलहाल दोनों फरार हैं, जिन्हें दबोचने के लिए सीएसटी की एक विशेष टीम गठित की गई है। मामले में 4 कांस्टेबल निलंबित किए गए हैं व दो दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के दो थानों के इलाके में बन रही थी नकली शराब
  • सीएसटी टीम ने कार्रवाई कर चार फैक्ट्रियों का किया भंडाफोड़
  • लापरवाही पर 4 कांस्टेबल निलंबित, दो दरोगा पर होगी कार्रवाई

Jaipur: जयपुर पुलिस ने अवैध शराब की चार फैक्ट्रियों पर रेड की कार्रवाई कर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो केमिकल, मिथाइल एल्कोहल व स्प्रीट से जहरीली शराब बना रहे थे। कार्रवाई की भनक लगने पर फैक्ट्री के मालिक मौके से फरार हो गए। एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा के मुताबिक, ऑपरेशन सीएसटी प्रभारी खलील अहमद की अगुवाई में किया गया।

Jaipur News

जयपुर पुलिस की गिरफ्त में नकली शराब बनाने के आरोपी

सीएसटी के एक कांस्टेबल अजय कुमार को जानकारी मिली थी कि, शिवदासपुरा और सांगानेर के सदर थाना इलाके में अवैध तौर पर शराब की फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद 10 दिन तक सीएसटी की टीम ने फैक्ट्री में आने जाने वाले वाहनों की रैकी की। फैक्ट्री में स्प्रीट में रसायन और पानी मिलाकर शराब बनाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने शराब के दर्जनों कार्टन को भी जब्त किया है। आईपीएस लांबा के मुताबिक, सभी चारों फैक्ट्री अशोक चौधरी और रवि बालोत मीणा ऑपरेट कर रहे थे। फिलहाल दोनों फरार हैं, जिन्हें दबोच के लिए सीएसटी की एक विशेष टीम गठित की गई है।

End of Feed