Gold-Silver Price Today 23 November 2022 in Jaipur: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने - चांदी के भावों में मामूली गिरावट बुधवार को ये रहे दाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 04:18 PM IST

Gold - Silver Price Today 23 November 2022 in Jaipur : बुधवार को जयपुर में 22 कैरट सोने के दाम - प्रति ग्राम 48,400 रहे, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम के भाव 52, 800 रहे । वहीं जयपुर में चांदी के भाव बुधवार को प्रति 10 ग्राम 610 रहे ।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर में गोल्ड के दामों में गिरावट का दौर जारी
  • इस हफ्ते में तीसरी बार आई सोने के भावों में गिरावट
  • जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी नीचे लुढकी


Gold - Silver Price Today 23 November 2022 in Jaipur: राजधानी जयपुर में लोग पारंपरिक आभूषणों के साथ ही आधुनिक डिजाइनों के स्वर्ण आभूषण खरीद रहे हैं। त्योहार, विवाह के अवसर या फिर घर में कोई छोटा सा उत्सव स्वर्ण आभूषण देने की परंपरा यहां पर सदियों से चली आ रही है। यही वजह है कि, राजधानी में सोने की बिक्री ज्यादा होती है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है।

jaipur gold news

जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भावों में मामूली गिरावट

ऐसे में जयपुर में सोने की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि, इस सप्ताह में लगातार गोल्ड की कीमतों में गिरावट जारी है। ऐसे में गोल्ड परचेजिंग के नजरिए से ग्राहकों के लिए ये समय काफी बेहतर है। जयपुर बुलियन मार्केट की मानें तो बुधवार को यानी की 23 नवबंर को दिल्ली के मुकाबले राजधानी में सोने के भावों में भारी कमी आई है। जहां दिल्ली में बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड के प्रति 10 ग्राम 48400 भाव हैं, वहीं जयपुर में भी सोना इन्हीं भावों पर रहा। वहीं जयपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं, चांदी के दामों में गत दिनों के मुकाबले आई गिरावट के साथ बुधवार को 61,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

End of Feed