Jaipur News : PWD बनाएगा हाईलेवल ब्रिज, JDA ने 526 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

जयपुर के ओटीएस चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए जेडीए ने 41 मीटर चौड़े हाईलेवल ब्रिज का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस योजना को पीडब्ल्यूसी की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें 40.17 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई।

जयपुर : ओटीएस चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 41 मीटर चौड़े हाईलेवल ब्रिज का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस योजना को हाल ही में पीडब्ल्यूसी की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें 40.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई। यह ब्रिज उन 1 लाख वाहनों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं।

Flyover

फ्लाईओवर (फोटो साभारः Istock)

दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले भी इस क्षेत्र में दो प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई गई थी, जिसमें 2023 में हैगिंग ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। 2015 में ओवरब्रिज का एक और प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन यह योजना कागजों तक ही सीमित रह गई। वर्तमान में, जलधारा के पास सड़क की चौड़ाई 18 मीटर है, जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।

End of Feed