Jaipur New Year Celebration: पिंक सिटी में इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, सस्ते में एंजॉय करें पार्टी

New Year 2024: नए साल का आगाज होने वाला है, ऐसे में अगर आप न्यू पार्टी के लिए बेस्ट जगह खोज रहे हैं तो आज हम आपको जयपुर की ऐसी लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां पर बहुत शानदार न्यू ईयर पार्टी होती है।

New Year 2024: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब बस कुछ ही दिन बचे हैं जब हम 2024 में प्रवेश कर जाएंगे। अगर आप हर बार नए साल पर घर में बैठकर बोर होते हैं तो इस बार ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपको न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाकर नए साल के जश्न का मजा दोगुना हो जाएगा। जयपुर में नया साल सेलिब्रेट करने के लिए ये बेस्ट लोकेशन हैं, अगर आप जयपुर में हैं तो न्यू ईयर ईव पर इन जगहों पर जाना बिल्कुल मिस न करें।

Jaipur

जयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (फोटो साभार - istock)

नाहरगढ़ किला

जयपुर का नाहरगढ़ किला यहां के बेस्ट फोर्ट में से एक है। यहां से सनराइज और सनसेट का भी खूबसूरत नजारा दिखता है। यह किला नए साल का जश्न मनाने के लिए भी बेस्ट लोकेशन में से एक है। यहां पर पार्टी का आयोजन बहुत शानदार होता है। पार्टी लवर्स को यहां पर न्यू ईयर की पार्टी बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए। यहां पर न्यू ईयर की बड़ीी पार्टी होती है, जहां आपको ड्रिंक्स और रॉक म्यूजिक के अलावा टेस्टी फूड भी खाने को मिलेगा।

End of Feed