Rajasthan News: बेटी की लव मैरिज से नाराज घरवालों ने दामाद को दी दर्दनाक सजा, काट दी युवक की नाक

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2024, 09:05 AM IST

राजस्थान में बेटी की लव मैरिज से नाराज घरवालों ने अपने दामाद की पिटाई करके उसकी नाक काट दी और बेटी को अपने साथ ले गए। युवक को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।

Jodhpur News: राजस्थान के पाली जिले के ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज एक युवती के परिवार वालों ने उसके पति की पिटाई की और उसकी नाक काट दी। थानाधिकारी अनिता रानी ने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक (23) ने अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि चेलराम टाक (23) और उनकी पत्नी पाली के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं।

crimee

युवती के घरवालों ने दामाद की काट दी नाक

बेटी को ले गए अपने साथ

पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले गुरुवार रात को जोधपुर से उनके किराये के मकान पर पहुंचे और कहा कि अब उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले दोनों को अपने साथ कार में ले गए और जोधपुर जाते समय चलती कार में चेलाराम की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव के पास उन्होंने कार रोकी और चेलाराम को बुरी तरह पीटा और उसकी नाक काट दी और उसे वहीं छोड़ दिया और युवती को अपने साथ ले गए।

End of Feed