Delhi-Mumbai Expressway पर भीषण एक्सीडेंट, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार वोल्वो बस; दो लोगों की मौत

राजस्थान में अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज यानी मंगलवार सुबह एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ। यहां एक खड़े ट्रक में पीछे से आ रही वोल्वो बस ने जोरदार टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज यानी मंगलवार 25 नवंबर की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पिनान इंटरचेंज पुलिया के पास एक वोल्वो बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस एक्सीडेंट में ट्रक के खलासी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद घायल 15 लोगों को अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को पिनान में फर्स्ट-एड के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि देश का सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। लेकिन बीच-बीच में इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

Alwar Accident

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत

जानकारी के मुताबिक एक वोल्वो बस जो अहमदाबाद से दिल्ली की ओर जा रही है, वह सुबह करीब 6 बजे पिनान के पास एक ट्रक से टकरा गई। एक व्यक्ति की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य रोशन लाल पुत्र रामकिशन ने अलवर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह विराट नगर का मूल निवासी था।

End of Feed