Famous Temple To Visit In Rajasthan: वैसे तो राजस्थान किलों और राजपूती विरासत के लिए तो फेमस है ही, लेकिन यह कई पवित्र तीर्थ स्थलों का ठिकाना भी है। यहां कई प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर व मठ मौजूद हैं। जो इसकी पुरातन संस्कृति के गवाह हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध मंदिर है श्रीनाथजी का, जो कि, राजसमंद जिले के नाथद्वारा में है। यह अरावली की खूबसूरत वादियों में बनास नदी के किनारे मौजूद है, यह वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण 7 साल के बाल स्वरूप में विराजमान हैं।
अंबानी परिवार के मुखिया मुकेश अंबानी परिवार सहित आज नाथद्वारा में
बता दें कि, यहां भगवान श्रीकृष्ण की गोर्वधन धारी प्रतिमा है। नाथद्वारा का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। बता दें कि, नाथद्वारा का मंदिर देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी धार्मिक पर्यटन के तौर पर विख्यात है। इस बार अगर आप विंटर वैकेशन में किसी खास धार्मिक टूरिस्ट प्लेस पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो नाथद्वारा आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनी हो सकती है। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा 45 किमी की दूरी पर उदयपुर है।
