Heat Wave: राजस्थान में आसमान से बरस रही आग, फलौदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें अपने शहर का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2024, 08:03 PM IST

Heat Wave: राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है। मानो आसमान से जैसे आग बरस रही हो। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अन्य शहरों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।

Heat Wave: राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम शनिवार को जारी रहा, जहां फलौदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण राज्य में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के लिए जिलों के कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सभी जिला कलेक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

heatwave (4)

सांकेतिक फोटो।

किस शहर में कैसा रहा मौसम?

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य में फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed