डीएसटी ईस्ट टीम को बड़ी सफलता; वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की डीएसटी ईस्ट टीम ने वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे की लत के चलते बाइकों के रिम और लोहे की सरियां बेचकर पैसा जुटाते थे।

राजस्थाम की डीएसटी ईस्ट की टीम ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रकाश चौधरी उर्फ विपिन और रूप सिंह नशे की लत के शिकार हैं। वे नशे की पूर्ति के लिए चोरी की गई बाइकों की रिम को कबाड़ी को मात्र 1500 रुपये में बेच देते थे।

DST East team arrested two accused

DST East ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके अलावा, इन चोरों ने चोरी की बाइकों का उपयोग निर्माणाधीन मकानों से लोहे की सरियां चुराने के लिए भी किया, जिन्हें बेचकर वे नशे का सामान खरीदते थे। डीएसटी ईस्ट के अधिकारी, राजेश, उदय और नीरज, इनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाते हुए अपराध पर लगाम लगाने में सफल रहे।

End of Feed