दिवाली के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा तक होगा बिना रोक-टोक सफर, एक्सप्रेसवे पर फर्राटा मारेंगी गाड़ियां

NHAI दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कोटा-दिल्ली हिस्से को दीवाली के बाद खोलने की तैयारी कर रही है। साल 2019 में शुरू हुई परियोजना अब 2026 तक पूरी होगी। मुकुंदरा हिल्स टनल निर्माण, हाई-टेंशन वायर के रिलोकेशन और भारी बारिश के कारण एक्सप्रेसवे के निर्माण में देरी हुई है। फिलहाल दिवाली के बादल दिल्ली-कोटा के बीच एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोलने की तैयारी है।

देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के खुलने का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस एक्सप्रेसवे का काफी बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए खोला जा चुका है। लेकिन अब भी दिल्ली से मुंबई तक सीधे जाने के लिए आपको अगले साल तक इंतजार करना होगा। अभी आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करके कोटा तक भी नहीं जा सकते। लेकिन खबर है कि अब दिवाली के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके आप दिल्ली से सीधा कोटा तक जा पाएंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में पूरा अपडेट -

Delhi-Mumbai Expressway updates

दिवाली के बाद कोटा तक खुल जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इसी साल दिवाली के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कोटा-दिल्ली खंड को आम जनता के लिए खोलने की संभावना जता रही है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे परियोजना 2019 में शुरू हुई थी और इसे 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन अब इसका पूरा होने की समय-सीमा 2026 तक बढ़ा दी गई है। मुंबई तक का सीधा लिंक अगले साल के अंत तक खुलने की उम्मीद है।

End of Feed