Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
दौसा में कार पलटने से हादसा
दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी कार
यह हादसा दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि कार सवार पंजाब के पांच लोग दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे इस दौरान कुंतल वास पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
दो लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी
रघुवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कार में सोनू (40) और शरण वीर सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये उनमें से एक को जयपुर रेफर किया गया है जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
