राजस्थान में बढ़े साइबर ठगी के मामले, कूरियर-डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी, 2 महीने में 1500 केस

राजस्थान में साइबर अपराधी कूरियर कंपनियों की नकली डिलीवरी का बहाना बनाकर लोगों को कॉल या वॉट्सऐप के माध्यम से निशाना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीनों में राजस्थान के विभिन्न साइबर क्राइम थानों में ठगी के 1500 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं।

Rajasthan News: राजस्थान में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अपराधियों ने ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक नया तरीका निकाल लिया है। अपराधी कूरियर कंपनियों के नाम से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में, प्रदेशभर में साइबर क्राइम थानों में 1500 से अधिक ऐसे मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Cyber Crime

राजस्थान में बढ़े ठगी के मामले

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा के एसपी शांतनु कुमार ने बताया कि अपराधी उपभोक्ताओं को कॉल करके करते हैं और उनसे कहते हैं कि उनके नाम पर एक पार्सल आया है, और डिलीवरी से पहले एक विशेष नंबर डायल करने करवाते हैं। यह नंबर अक्सर ##21# या *** से शुरू होता है। जब व्यक्ति यह नंबर डायल करता है, तो उसके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है, जिससे उसकी सभी कॉल्स साइबर ठगों के पास चली जाती हैं।

End of Feed