Alwar Murder: राजस्थान के अलवर में राजा रघुवंशी और सोनम की तरह ही एक और मामला सामने आया है जहां पत्नी अनीता राज ने अपने अवैध संबंधों के बीच कांटा बन रहे पति मान सिंह उर्फ वीरू को अपने प्रेमी काशी और चार सुपारी किलर्स के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।
इस केस में दंपती का 10 साल का मासूम बेटा ही मुख्य गवाह बन गया। बच्चे ने कहा है कि उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या करवा दी। इसके लिए महिला ने अपने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद ली थी।
हत्या की साजिश में चार सुपारी किलर शामिल
हत्या की साजिश में पत्नी, प्रेमी और चार सुपारी किलर शामिल थे। इस पूरी वारदात का चश्मदीद मृतक का दस साल का बेटा है, जो उसी कमरे में मौजूद था, जहां उसकी मां ने उसके पिता की हत्या करवाई। बेटे ने जो कुछ अपनी आंखों से देखा, वो सारा सच पुलिस को बता दिया। पुलिस ने अनीता और उसके प्रेमी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या को अंजाम देने वाले अन्य तीन सुपारी किलर्स की तलाश जारी है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।
बेटे ने खोली हत्या की पोल

2 लाख सुपारी देकर करवाई पति की हत्या
मृतक वीरू के बेटे के अनुसार पापा रात को घर पर आए तो उन्होंने फोन चार्ज में लगाने के लिए कहा जिसके बाद उनका फोन चार्ज में लगा दिया और फिर टीवी देखने लगा। लेकिन मां अनीता ने जबरदस्ती सुला दिया। सोते समय अचानक लोगों की बातचीत और पलंग की आवाज से बेटे की नींद खुल गई। उसने बताया कि मैंने देखा कि कातिल पापा का मुंह दबा रहे थे, जबकि मां खड़ी होकर देख रही थी। और उन कातिलों का सहयोग कर रही थी। मासूम बेटे ने अपने बयान में कहा कि जब भी उसके पिता खेड़ली से बाहर जाते थे, तो उसकी मां का प्रेमी काशी घर पर आता था और घर पर ही रहता था।
परिवार में पसरा मातम
मृतक वीरू की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वीरू की पहली पत्नी सपना उनके तीनों बच्चे वीरू और अनीता के 10 वर्षीय बेटे, वीरू के भाई और परिजन सबका रो रोकर बुरा हाल है। सभी इंसाफ़ का इंतज़ार कर दोषियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वीरु जाटव के बड़े भाई गब्बर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल पोस्टमार्टम में भी हत्या की पूरी आशंका जताई गई थी।
प्रेम संबंध से नाराज था वीरू
मृतक वीरु की पत्नी अनीता राज परचून की दुकान चलाती थी। वहीं उसका प्रेमी कचोरी का ठेला लगाता था। जो परचून की दुकान पर सामान लेने आता था। यहीं से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। एक दूसरे से मिलने लग गए। चोरी छुपके अनीता राज काशी से मिलती थी। बाद में जब यह वीरू को पता लग गया तब उसने पत्नी पर सख्ती कर दी। इसके बाद दोनों ने वीरू को अपने रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
2 लाख रुपए की दी सुपारी
अलवर के खेरली में 8 जून की रात को हुई वीरू जाटव की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार वीरू को उसकी पत्नी अनीता व प्रेमी काशीराम ने मिलकर 2 लाख रुपए की सुपारी देकर मरवाया था। वीरू की पत्नी पुराने पति को छोड़कर आई थी। अब नए प्रेमी के साथ रहने के लिए पति का मर्डर करवा दिया। दोनों ने बातचीत कर 4 युवकों को 2 लाख रुपए दिए। उसके बाद 7 जून की रात घर में घुसकर वीरू का मर्डर करा दिया। उसके अगले दिन पत्नी ने पति की तबीयत खराब होने का नाटक किया। लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान थे और दांत टूटे हुए थे। इस कारण पोस्टमार्टम में प्राथमिक तौर पर हत्या मानी गई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर पत्नी व उसके प्रेमी काशीराम सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वीरू के भी दो पत्नी हैं। मर्डर से 15 दिन पहले ही पहली पत्नी के बेटे की शादी की थी। थाने के एसएचओ धीरेंद्र सिंह गुर्जर ने खुलासा किया कि खेरली निवासी वीरू की पत्नी अनीता राज वहीं के व्यक्ति काशीराम से प्रेम करती थी। वह चोरी छुपे उससे मिलती थी। जिसके बारे में पति को शक हो गया था। उनके मिलने रोका टोकी होने लगी तो देानों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके बाद पत्नी के प्रेमी ने 2 लाख रुपए देकर चार युवकों को सुपारी दी। इसके बाद मर्डर करने की योजना बनाई। 7 जून की पति-पत्नी अपने पुराने मकान से दूसरे पर आए थे।
