मैं मरा नहीं जिंदा हूं.. कोटा में पुलिस से घिरने पर जिस बदमाश ने खुद को मारी थी गोली, अब निकला जीवित

राजस्थान के कोटा में मृत माने जा रहे बदमाश को जीवित पाया गया। पुलिस के अनुसार इस बदमाश के बारे में माना जा रहा था कि पुलिस द्वारा घेरे जाने पर इसने खुद को गोली मार ली थी। लेकिन सोमवार को बदमाश ने अपने दोस्त को फोन करके बताया कि वह जिंदा है। पुलिस जब तक बदमाश के पास पहुंची, वह फरार हो चुका था।

Kota News: राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मृत माना जा रहा 24 वर्षीय एक बदमाश जीवित निकला है और अब भी वह फरार है। इस बदमाश के बारे में माना जा रहा था कि पुलिस से घिर जाने के बाद उसने खुद को गोली मार ली थी। लेकिन सोमवार को उसने खुद के जिंदा होने की खबर अपने दोस्त को फोन पर दी।

Crime (1)

फाइल फोटो

शवगृह में हुई शव की सही पहचान

पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि रुद्रेश उर्फ आरडीएक्स ने रविवार को तब खुद को गोली मार ली थी, जब वह और उसके एक अन्य साथी नया नोहरा स्थित एक घर में छिपे हुए थे तथा पुलिस ने उन्हें घेर लिया था। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि मृतक को शवगृह ले जाया गया, जहां सोमवार को उसके परिजनों ने उसकी पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ टीटी के रूप में की, जो एक अन्य कुख्यात अपराधी था।

End of Feed