कानपुर

Fatehpur Train Accident: फतेहपुर में टकराई दो मालगाड़ियां, इंजन सहित गार्ड डिब्बा हुआ डिरेल, अप लाइन बाधित

Goods Train Accident in Fatehpur :फतेहपुर में एक खड़ी माल गाड़ी के पीछे से दूसरी मालगाड़ी टकराने से इंजन सहित गार्ड डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना के कारण अप लाइन बाधित हो गई। इस हादसे में दोनों लोको पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

Fatehpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोको पायलट के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी दूसरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मालगाड़ी के डिब्बे से बाहर उतर गए। इस हादसे के कारण इस कारण अप लाइन बाधित हो गई।

लोको पायलट को झपकी आने के कारण हादसा

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर के खागा के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। लोको पायलट को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा के पास कुकरा गांव में हुआ।

लोको पायलट को आई मामूली चोटें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभाष द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोग आए थे। उन्हें मामूली चोट लगी थी। उन्हें फस्ट एड और दवा देकर भेज दिया गया। इनमें एक नाम अनुज राज और दूसरे का शिव शंकर यादव है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ है जिस पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। इस कारण यात्री ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। हादसे के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article