कफ सिरफ मौत मामला: पूर्व मंत्री खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; सख्त कार्रवाई की मांग

सरकारी दवा से बच्चों की मौत के मामले पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में जोरदार विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। खाचरियावास ने विरोध मार्च के दौरान कहा कि सरकार की लापरवाही और स्वास्थ्य तंत्र की नाकामी के कारण मासूमों की जान जा रही है।

जयपुर: सरकारी दवा पीने से बच्चों की मौत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। रविवार को कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर ‘दवा घोटाले’ के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

Congress Protest Rajasthan

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (फोटो साभार: @PSKhachariyawas)

खाचरियावास ने विरोध मार्च के दौरान कहा कि सरकार की लापरवाही और स्वास्थ्य तंत्र की नाकामी के कारण मासूमों की जान जा रही है। राज्य में घटिया दवाओं और कफ सिरप की बिक्री पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा, “सरकार और प्रशासन आंख मूंदे बैठे हैं, जबकि बाजार में जहरीली दवाएं बच्चों की जान ले रही हैं। अगर सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई और दोषियों को सजा नहीं दी, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।”

End of Feed