Rajasthan Bus Accident: पाली में पलटी बस, दो बच्चियों की मौत; कांच तोड़कर निकाले गए यात्री

पाली के पास बीती रात एक निजी बस के पलटने से अफरा-तफरी मच गई। प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही यह बस डिवाइडर से टकराकर असंतुलित हो गई और पलट गई। हादसे में दो मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Bus Accident: पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

pali bus accident news

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

कांच तोड़कर निकाले गए यात्री

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, ASP विपिन शर्मा और एडीएम डॉ. बजरंग सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

End of Feed