Jaipur : मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी, 170 छात्राओं को मिला तोहफा

राजस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जा रहा है। इस क्रम में जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई।

जयपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। यह कार्यक्रम आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित किया गया। महारानी कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय में 43 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। इस वितरण का संचालन नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह और महारानी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर पायल लोढा ने किया।

राजस्थान स्कूटी योजना 2025

(फाइल फोटो)

51 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी गई

इसके अलावा, राजकीय महाविद्यालय सांगानेर में 51 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी गई, जिसका नेतृत्व प्राचार्य किशन सिंह शेखावत ने किया। कालाडेरा महाविद्यालय में, जिला नोडल अधिकारी फूलचंद महोलिया की उपस्थिति में 76 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा को जयपुर जिले का नोडल महाविद्यालय माना गया है। प्राचार्य प्रोफेसर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पूरे जयपुर जिले में कुल 170 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी गई। यह पहल छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

End of Feed