अंता उपचुनाव: भाजपा ने मोरपाल सुमन पर खेला दांव, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया से होगी सीधी टक्कर

Anta Assembly Byelection: बारां जिले की अंता सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने मोरपाल सुमन को प्रत्याशी बनाया है। वे कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के सामने मैदान में उतरेंगे। मोरपाल सुमन स्थानीय नेता हैं और जातीय समीकरण में फिट माने जा रहे हैं।

Anta Assembly Byelection: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है। मोरपाल सुमन अब कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के सामने चुनावी मुकाबले में होंगे।

Morpal Suman

भाजपा ने अंता से मोरपाल सुमन पर लगाया दांव (फोटो साभार: facebook.com/morpal.suman/)

भाजपा ने मोरपाल सुमन पर लगाया दांव

भाजपा ने लंबे मंथन के बाद मोरपाल सुमन के नाम पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि संगठन से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक कई नामों पर चर्चा चली, लेकिन अंततः स्थानीय समीकरण और सादगीभरी छवि के कारण मोरपाल सुमन को टिकट देने पर सहमति बनी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुमन की छवि एक लो-प्रोफाइल लेकिन जनसेवक नेता के रूप में है। वे क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।

End of Feed